कीटनाशक का लेबल
आपके कीटनाशक का लेबल आपका मुख्य साधन है जो आपकी कीटों की समस्या को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से हल करता है। कीटनाशकों को जीवित कीटों (घास-फूसों, कीट-पतंगों, रोगाणुओं, सूत्रकृमियों या चूहों) को खत्म करने या उसे नियंत्रित करने के लिए बनाया जाता है। गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर, कीटनाशकों से लोगों और पशुओं को नुकसान होने, जल, मिट्टी और हवा के प्रदूषित होने की संभावना होती है। अपने आपको, अपने परिवार को, अपने आस-पड़ोस को, अपनी जमीन को और उन लोगों को जो आपकी फसलों का उपभोग करते हैं, सुरक्षित रखने के लिए अपने कीटनाशक के लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अपने कीटनाशक के लेबल को समझना
add
remove
कीटनाशक के लेबल जटिल हो सकते हैं। यदि आप अपने कीटनाशक के लेबल को नहीं समझते हैं तो, इसे समझने के लिए किसी स्थानीय भरोसेमंद विशेषज्ञ से इसके बारे में बताने को कहें।
कीटनाशक के अच्छे लेबल कीटनाशक के बेहतर लेबलिंग व्यवहार (668KB .pdf) पर एफएओ दिशानिर्देशों का पालन करता है। ऐसे लेबल आपको बताते हैं कि अपने देश में सुरक्षित रूप से अपने उत्पाद का इस्तेमाल कैसे करें, और आपको निम्नलिखित सुझाव देते हैं:
- किन-किन फसलों में किन-किन कीटों की रोकथाम की जाएगी या नियंत्रित किया जाएगा और इस्तेमाल की दर क्या होगी।
- उत्पाद का मिश्रण कैसे तैयार करें।
- कीटनाशक का सुरक्षित तरीके से कैसे इस्तेमाल करें।
- कब इसका इस्तेमाल न करें।
दिशानिर्देश यह भी बताता है कि आपका कीटनाशक लेबल उत्पाद के ही बारे में डेटा प्रदान करता है: कब और कहां इसका निर्माण हुआ और किसने इसे निर्मित किया। इस डेटा का इस्तेमाल करें ताकि आपको यह सुनिश्चित करने में मदद मिले कि उत्पाद असली है और इस्तेमाल के लिए अनुकूल है। आपका लेबल सुरक्षा के बारे में सलाह देता है; उत्पाद का मिश्रण तैयार करते समय और फिर इस्तेमाल के समय क्या पहनें; उत्पाद का भंडारण कैसे करें; कीटनाशक अपशिष्ट का निस्तारण कैसे करें; उपकरण की सफाई कैसे करें; सुरक्षित इस्तेमाल पर चेतावनी और प्रथमोपचार सलाह प्रदान करता है; और बेहतर कृषि कार्य-व्यवहार पर परामर्श प्रदान करता है।
याद रखें: “कीटनाशक लेबल एक कानूनी दस्तावेज़ होता है"। यह बताता है कि उत्पाद का इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए। किसी दूसरी विधि से उत्पाद का इस्तेमाल करना, या असुरक्षित तरीके के इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है। यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए भी कानून के खिलाफ है जो आपको बताता है कि कीटनाशक का इस्तेमाल ऐसे किसी भी चीज के लिए किया जा सकता है जो लेबल पर नहीं है।" (बीसी कृषि मंत्रालय)।
कीटनाशक लेबल: उत्पाद के बारे में
add
remove
एफएओ अनुशंसाएं प्रदान करती है: | लेबल उदाहरण: |
---|---|
1. उत्पाद का नाम: | "TOUCHDOWN FORTE HITECH®" |
2. फॉर्मुलेशन का प्रकार एक स्थायी उत्पाद तैयार करने के लिए सक्रिय सामग्रियों को मिलाने की विधि। | "घुलनशील सांद्र" |
3. इस्तेमाल के सारांश उत्पाद के सर्वाधिक सामान्य इस्तेमाल। | “ग्लाइफोसेट सहनशील फसलों में इस्तेमाल के लिए और विभिन्न प्रकार के वार्षिक और बारहमासी घासों, विस्तृत पत्तियों वाले खर-पतवार, कुछ जंगली बारहमासियों और औद्योगिक खर-पतवार के नियंत्रण के लिए एक घुलनशील सांद्र गैर चयनशील फोलिअर, आर्द्रक एजेंट युक्त व्यवस्थित तृणनाशक है।" |
4. साधारण नाम सक्रिय सामग्री के लिए एक स्वीकृत, संक्षिप्त नाम। | “ग्लाइफोसेट" |
5. सक्रिय सामग्री विवरण उस रसायन का तकनीकी नाम बताएं, जो कीट का सफाया करता है या उसे नियंत्रित करता है। | “ग्लाइफोसेट" |
6. विनिर्माता, वितरक, एजेंट या रेजिस्ट्रन्ट का नाम व पता। कंपनी उल्लेखित देश में इस उत्पाद के लिए जिम्मेदार है। | सिंजेंटा एसए (प्रा.लि./) (Edms) Bpk. (Co.MpyReg. सं. 1998/013764/07) प्राइवेट बैग/प्रिवात्सक X60, हाफवे हाउस, 1685 RSA. टेलि. (011) 541-4000" |
7. पंजीयन संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) विशिष्ट संख्या जो उत्पाद को विनियामकों, विनिर्माताओं और विष नियंत्रण केंद्रों के लिए पहचान प्रदान करती है। | "पंजी. सं. L7305 Act/Wet No. 36 of /van 1947 N-AR 0625 नामिबिया" |
8. निर्माण की तिथि / फॉर्मुलेशन /बैच संख्या यह दर्शाता है कि उत्पाद का निर्माण कब और कहां हुआ था। | चूंकि यह एक नमूना लेबल है, इसलिए इस पोजिशन में एक स्थान छोड़ दिया गया था। |
9. भंडारण और उपयोग होने तक की अवधि (शेल्फ लाइफ) वह समय अवधि जिसमें उत्पाद को इस्तेमाल से पहले तक रखा जा सकता है। | चूंकि यह एक नमूना लेबल है, इसलिए इस पोजिशन में एक स्थान छोड़ दिया गया था। |
10. कुल वजन (ग्रा) बरतन में उत्पाद की मात्रा जैसे लीटर, मिली, किग्रा, ग्रा. | चूंकि यह एक नमूना लेबल है, इसलिए इस पोजिशन में एक स्थान छोड़ दिया गया था। |
कीटनाशक लेबल: सुरक्षा जानकारी
add
remove
एफएओ अनुशंसाएं प्रदान करती है: | लेबल उदाहरण: |
---|---|
11. उत्पाद विशिष्ट सलाह | “ज्वनलशील गर्मी और आग से दूर रखें।" |
12. बेहतर कृषि कार्य व्यवहार | TOUCHDOWN FORTE HITECH® के अंतिम इस्तेमाल के बाद 7-10 दिनों तक पौधे का प्रतिरोपण न करें। |
13. गाढ़े घोल का परिचालन करते समय उपयुक्त सुरक्षात्मक परिधान सावधानियां। उत्पाद का मिश्रण तैयार करते समय प्रयोक्ता की सुरक्षा के लिए। | “गाढ़े घोल का परिचालन करते समय रबर के दस्ताने और फेस शील्ड पहनें। यदि यह आपकी आंखों में चला जाता है, तो इसे तुरंत पानी से धोएं। यदि यह आपकी त्वचा के संपर्क में आता है, तो इसे तुरंत पानी से धोएं। यदि यह आपके कपड़ों पर छलकता है तो कपड़े बदल लें और साफ करें। |
14. अनुप्रयोग के दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियां प्रयोक्ता, दूसरी फसलों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए। | “छिड़काव करते समय, जहां तक संभव को फुहारे के संपर्क में न आएं। छिड़काव को अन्य फसलों, चारागाह, नदियों या बांधों में जाने से रोकें। |
15. सुरक्षित भंडारण | “खाद्य, चारा, ऊर्वरकों और अन्य रसायनों से भंडारण करें।” |
16. उत्पाद का सुरक्षित निपटान बरतन (कंटेनर) का सुरक्षित निपटान पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए। | खाली बरतन को स्प्रे या मिश्रण टंकी के ऊपर उल्टा करके रखें और बहाव के बूंद-बूंद तक धीमे होने के बाद कम से कम 30 सेकंड तक निकास होने दें। इसके बाद बरतन की न्यूनतम 10% मात्रा के बराबर पानी से बरतन को तीन बार धोएं। बरतन को फेंकने से पहले धुले हुए पानी को स्प्रे टंकी की सामग्रियों में मिला दें।" “खाली बरतन को नष्ट कर दें और किसी अन्य उद्देश्य के लिए इसका इस्तेमाल न करें। |
17. उपकरण की सफाई कैसे करें यदि कोई संभावित खतरा हो। अगली फसल को क्षतिग्रस्त होने या बचे हुए कीटनाशक से दूषित होने से बचाने के लिए। | “इस्तेमाल के बाद उपकरण को अच्छी तरह साफ करें और धुले हुए पानी को वहां फेकें जहां यह फसलों, चारागाह, नदियों या बांधों को दूषित न करे।" |
18. चेतावनियां | “बच्चों, अनजान व्यक्तियों और पशुओं की पहुंच से दूर रखें।" “ट्रांसजेनिक और पारंपरिक फसलें : TOUCHDOWN FORTE HITECH® के अपवाह को न्यूनतम करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। TOUCHDOWN FORTE HITECH® से अगल-बगल की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। यह तब और विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है जब TOUCHDOWN FORTE HITECH® को उन ग्लाइफोसेट सहनशील फसलों पर इस्तेमाल किया जाता है जिनके बगल में पारंपरिक फसलें लगी होती हैं।" |
19. प्रथमोपचार सलाह / चिकित्सीय उपचार | यदि यह आपकी आंखों में चला जाता है, तो इसे तुरंत पानी से धोएं। यदि यह आपकी त्वचा के संपर्क में आता है, तो इसे तुरंत पानी से धोएं। |
20. खतरे का वर्गीकरण उत्पाद की विषाक्तता और उत्पाद के इस्तेमाल के समय बरती जाने वाली सावधानी पर सलाह। | “सावधानी" |
कीटनाशक लेबल: उत्पाद का प्रयोग
add
remove
एफएओ अनुशंसाएं प्रदान करती है: | लेबल उदाहरण: |
---|---|
21. इस्तेमाल के लिए दिशानिर्देश; उत्पाद को कैसे कब और कहां इस्तेमाल करें। कानूनी रूप से उत्पाद का कब और कहां इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर प्रभाव पाने के लिए उत्पाद का प्रयोग कैसे करें; और फसल, प्रयोक्ता और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सुरक्षित रूप से कैसे इस्तेमाल करें। | आयटम देखें: 21, 22, 24 30 32 33. |
22. उत्पाद का मिश्रण कैसे तैयार करें। समान रूप से सांद्रण वाला एक स्थायी स्प्रे मिश्रण पाने के लिए। उत्पाद को अन्य उत्पाद के साथ कैसे मिलाना चाहिए और कैसे मिलाया जा सकता है। | “यदि [योज्य] अमोनियम सल्फेट की ज़रूरत है तो, इसे स्प्रे पानी में सबसे पहले मिलाना चाहिए। अमोनियम सल्फेट के घुले जाने तक पानी को चलाते रहें। इसके बाद TOUCHDOWN FORTE HITECH® की आवश्यक मात्रा मिलाएं। स्प्रे मिश्रण को मिलाते समय घोल को अच्छी तरह से चलाएं। घोल को चलाने की प्रक्रिया छिड़काव से पहले और इसके दौरान लगातार जारी रहनी चाहिए ...” (जारी) |
23. उत्पाद का प्रयोग कैसे करें बेहतर प्रभाव और कम से कम जोखिम के लिए लक्षित सतहों पर स्प्रे के जमा रहने के लिए। | “... पारंपरिक उपकरण (ट्रैक्टर पर स्थित बूम्स, चमड़े का बैग इत्यादि) के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। पर्याप्त क्षेत्र की सुनिश्चितता के लिए उपयुक्त नोज़ल युक्त 100-300 ली/हे. छिड़काव के अशंशोधित ग्राउंड उपकरण के साथ अधिकतम छिड़काव निक्षेप प्राप्त किया जाता है। जहां बहाव एक समस्या हो वहां 2 बार से अधिक न करें। बहाव (बौछार) से बचने के लिए विशिष्ट नोज़लों के लिए अनुशंसित दबाव का ही प्रयोग करें..."(जारी) “... जिससे हरी पत्तियों के समूह पर बूंदें समान रूप से वितरित होती हैं। छिड़काव अपवाह से बचना चाहिए..." (जारी) “... सभी स्प्रे उपकरण उचित रूप से अंशांकित होने चाहिए और उनमें वैसे नोज़ल लगे होने चाहिए जो स्प्रे मिश्रण की सही मात्रा दे, ताकि छोटी-छोटी बूंदों के साथ लक्ष्य को समान रूप से कवर करने के दौरान स्प्रे लक्ष्य तक पहुंचे। (जारी) |
24. अन्य उत्पादों के साथ अनुकूलता अन्य उत्पाद जिनके साथ इस उत्पाद का इस्तेमाल किया जा सकता है और नहीं किया जा सकता है। | “ CALLISTO® (L6795), DUAL GOLD® (L5749), METAGAN GOLD® (L5748), GARDOPRIM PLUS GOLD® (L7736), KARATE® (L3752), KARATE ZEON® (L6330), टेब्युथियुरोन और डियुरोन के साथ TOUCHDOWN FORTE HITECH® अनुकूल है। खुराक दरों, चेतावनियों और सावधानियों के लिए विभिन्न लेबलों पर विचार करें। (जारी) |
25. रोक कर रखने की अवधि/दोबारा प्रवेश की अवधि/कटाई पूर्व अंतराल छिड़काव करने की तिथि और कटाई अथवा उपचारित क्षेत्र में प्रवेश करने की तिथि के बीच दिनों की न्यूनतम संख्या। | “अंतिम छिड़काव और कटाई के बीच दिनों की न्यूनतम संख्या है: मक्का - चराई ...... 28 दिन हरी मकई ...... 42 दिन.... " (जारी) |
26. इस्तेमाल के सामान्य निर्देश | “इस लेबल पर दी गई सामान्य चेतावनियों और इस्तेमाल के निर्देशों पर ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि इसका प्रयोग ग्लाइफोसेट सहनशील फसलों के लिए भी होता है। .... के कारण कपास, सोयाबीन और मकई के खेतों में खर-पतवार का विस्तार अलग-अलग होता है” (जारी) |
27. इस्तेमाल की सीमाएं ( अतिसंवेदनशील फसलें/किस्में) दर्शाता है कि उत्पाद किसका नियंत्रण नहीं करेगा या उन स्थितियों को दर्शाता है जहां उत्पाद का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। | "TOUCHDOWN FORTE HITECH® का प्रयोग ग्लाइफो-सेट सहनशील कपास, सोयाबीन और मक्का के पौधों पर किया जा सकता है। कोई ऐसा विशेष पौधा जिसमें ग्लाइफोसेट सहनशील जीन मौजूद नहीं है, वह ग्लाइफोसेट आधारित उत्पाद जैसे TOUCHDOWN FORTE HITECH® का छिड़काव करने पर मर जाएगा। TOUCHDOWN FORTE HITECH® स्वैच्छिक ग्लाइफोसेट-सहनशील फसलों को नियंत्रित नहीं करेगा। (जारी) |
28. बेहतर कृषि कार्य-व्यवहार के लिए चेतावनी वाक्यांश और कथन प्रयोक्ता, उपभोक्ता, पर्यावरण और आस-पड़ोस को सुरक्षित रखने के तरीकों पर सलाह। | “इस उत्पाद के परिचालन के समय न ही कुछ खाएं, पिएं और न ही धूम्रपान करें। खाद्य, चारा, पेयजल और खाने के बरतनों को संदूषित होने से रोकें। गाढ़े घोल का परिचालन करते समय रबर के दस्ताने और फेस शील्ड पहनें। यदि यह आपकी आंखों में चला जाता है, तो इसे तुरंत पानी से धोएं। यदि यह आपकी त्वचा के संपर्क में आता है, तो इसे तुरंत पानी से धोएं। यदि यह आपके कपड़ों पर छलकता है तो कपड़े बदल लें और उन्हें साफ करें...” (जारी) |
29. फायदेमंद कीट-पतंगों या वन्यजीव को हानि पहुंचाने से कैसे बचें। | इस उदाहरण में कोई सलाह नहीं दी गई है। |
30. इस्तेमाल की सीमाएं (मौसम की दशाएं) मौसम जो उत्पाद के कार्य-प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। | “अनुप्रयोग के 3 घंटे के भीतर वर्षा या सिंचाई से TOUCHDOWN FORTE HITECH® की प्रभावकारिता घट सकती है। धूल की परत से ढके खर-पतवारों पर छिड़काव न करें। ऐसी स्थितियों में हाल में हुई वर्षा के बाद छिड़काव करें। उन खर-पतवारों पर TOUCHDOWN FORTE HITECH® का प्रयोग न करें जो ओस से ढके हों, या प्रसुप्त वृद्धि कर रहे हों या किसी प्रभाव की स्थितियों में हो जैसे नमी, गर्मी या शीत। यदि वायुमंडलीय स्थिति कम अनुकूल हो, जैसे आर्द्रता 40% से कम हो या पवन की गति 10 किमी/घंटे से अधिक हो तो TOUCHDOWN FORTE HITECH® का प्रयोग न करें। (जारी) |
31. इस्तेमाल का समय और बारंबारता उत्पाद से बेहतर प्रभाव पाने के लिए और उत्पाद के प्रति कीटों की प्रतिरोधक क्षमता की जोखिम को कम करने के लिए। | “0.1 - 2 मी लंबे अल्पवयस्क [अकैशिया] पेड़ों पर गर्मी में प्रयोग करें।" |
32. विलायक द्रव का विवरण (यदि आवश्यक हो) बताता है कि उत्पाद में विलायकों का इस्तेमाल किया गया है और आग या पर्यावरण के नुकसान जैसे खतरों के लिए विशेष चेतावनी प्रदान करता है। | इस उत्पाद के लिए कोई विलायक विवरण नहीं दिया गया है। |
33. फसल, लक्ष्य, क्षेत्र दर्शाता है कि नियामक उत्पाद का प्रयोग कहां करने की अनुमति देते हैं। | “अकैशिया मियर्नसी - ब्लैक वेटल (स्वार्टवेटल)" |
34. कौन-सी खुराक दर *उत्पाद की कितनी मात्रा को पानी की कितनी मात्रा में मिलाया जाए, इसे व्यक्त करने की दो सामान्य विधियां हैं:
|
|