2 में से चरण 6 - कीटनाशक की नियत मात्रा और स्प्रे मिश्रण/पानी का आयतन हेतु आपके Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का अंशांकन
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
अब हमें वह दबाव प्राप्त करने हेतु अभ्यास की आवश्यकता है जिस पर स्प्रेयर, नोजल द्वारा सही प्रवाह दर पर उत्सर्जन बनाए रखे।
अच्छे थैला स्प्रेयरों में दबाव एडजस्टर लगा होता है। इसका मतलब यह है कि विभिन्न दबावों में छिड़काव करने के लिए स्प्रेयर को एडजस्ट किया जा सकता है तथा विभिन्न प्रकार के नोजलों के साथ प्रयोग किया जा सकता है।
इस Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का दबाव ऊंचा, 3 बार दाब पर सेट किया जा रहा है।
फिर स्प्रे टैंक को साफ पानी से आधा भरें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कचरा बाहर निकाल दिया गया है, टंकी के मुंह पर लगे जाल फिल्टर के माध्यम से पानी डालें।
सुनिश्चित करें कि आपकी पीठ पर रखा स्प्रेयर सुरक्षित और उपयोग में आरामदायक है।
पम्पिंग की दर बढ़ाने के लिए लगातार और ध्यानपूर्वक जब तक कि थोड़ा पानी बाहर आने लायक पर्याप्त दबाव प्राप्त न हो जाए, पम्प करें।
आपूर्ति पाइपों से सारी हवा निष्कासित करने हेतु कुछ सेकंड के लिए स्प्रे करें। यदि आवश्यक हो तो किंचित अटकी हवा हटाने के लिए ऊपर की तरफ स्प्रे करने हेतु नोजल को ऊपर उठा लें।
पम्पिंग की वह सर्वोत्तम लय प्राप्त करें जो न्यूनतम बल तथा अधिकतम आराम के साथ दबाव बनाए रखे। जब आप दबाव बनाए रखने की सही पम्पिंग गति प्राप्त कर लें, तो इस अनुपात को याद कर लें। नोजल से निकलने वाली स्प्रे की मात्रा इस दबाव पर निर्भर होती है, इसलिए आपको दबाव नियत बनाए रखना चाहिए अन्यथा आप कीटनाशक एकसमान रूप से नहीं फैला पाएंगे, अतएव तब तक अभ्यास करें जब तक कि आप वास्तव में आश्वस्त न हो जाएं।