4 में से चरण 6 - कीटनाशक की नियत मात्रा और स्प्रे मिश्रण/पानी का आयतन हेतु आपके Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का अंशांकन
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
अब नोजल की ऊंचाई (दूरी) और स्प्रेयर के दबाव को बनाए रखने का अभ्यास कर लें जिससे कि आप सही पट्टी चौड़ाई और बूंद आकार प्राप्त कर सकें।
छिड़काव के लिए अभ्यास वाली नियत सतह से 50 सेमी की दूरी पर नोजल को स्थापित कर लें। जब आप एकल नोजल द्वारा नीचे की तरफ छिड़काव कर रहें हो तो इस कंक्रीट जैसे समतल सूखे क्षेत्र का उपयोग करें। नीचे की तरफ छिड़काव करते समय यदि आप नोजल की ऊंचाई को लेकर अनिश्चित हैं तो दूरी बनाए रखने में मदद के लिए लांस से लगे हुए भारी तार का उपयोग करने का प्रयास करें।
अगर नोजल की ऊंचाई बहुत कम हो तो, स्प्रे द्वारा एक-बराबर छिड़काव किए जाने की संभावना कम है।
यदि आप बहुत ऊपर से छिड़काव करते हैं तो हवा के झोंके के साथ स्प्रे बूंदों द्वारा आपका, किसी दर्शक का तथा वातावरण के दूषित होने का खतरा होता है; यदि आपका स्प्रे वितरण जितना होना चाहिए उतना नहीं है तो यह धन की बर्बादी तथा कीट नियंत्रण की गुणवत्ता कम करता है।
नोजल को नियत सतह से उचित दूरी पर रखकर इस कंक्रीट जैसे समतल सूखे क्षेत्र पर सही दबाव से पानी का छिड़काव करें। कुछ सेकेण्ड के लिए तब तक छिड़काव करें जब तक कि आप यह न देख लें कि छिड़काव कहां हो रहा है। स्प्रे पैटर्न के एकसमान होने की जांच कर लें। इस उदाहरण में, पानी का महीन छिड़काव हो रहा है और गोल तथा खोखले शंकु वाला पैटर्न बन रहा है।
पट्टी की चौड़ाई का मापन कर लें जो बूंदों का फैलाव है। 0.75 मीटर वाली पट्टी सही होती है।