आलू में Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से छिड़काव
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
आलू की पत्ती चंदवा बहुत जल्दी विकसित होती हैं।
कुछ ही दिनों में, पत्ती चंदवा इतनी घनी हो जाती है कि यह स्प्रे बूंदों को केंद्र तक प्रवेश करने में बाधा बना देती है।
फसल के केंद्र में किसी भी कीट और रोगों को नियंत्रित करने के कार्य को यह बहुत मुश्किल बना देता है, जैसा कि यहां दिखाया गया है। यदि यहां पर कीट रोकथाम नहीं हो पाया तो बाहरी पत्तियों पर स्प्रे बूंदों का एक अच्छा कवर होने के बावजूद यहां इकट्ठा कीटों की भारी संख्या पूरे पौधे को दुबारा तेजी से संक्रमित कर देगी।
इस तरह की घने पत्ती वाली चंदवा के लिए पानी की उच्च मात्रा आवश्यक है। स्प्रे की बहुत ज्यादा मात्रा बाहरी पत्तियों पर रह जाती हैं, इसके अंदर की तरफ स्प्रे भले कम हो पाए, लेकिन अभी भी एक पर्याप्त मात्रा केंद्र के आधे रास्ते तक की पत्तियों पर पड़ ही जाती है।
लेकिन, बूंदों को पौधों के एकदम केन्द्र में और पत्तियों के भीतर की तरफ लाने के लिए, बूंदों का छोटा, हल्का और अधिक उछाल वाला होना आवश्यक है। छोटी बूंदें पैदा करने के लिए, आपको उच्च पानी की मात्रा और उच्च दबाव वाला नोजल उपयोग करने की आवश्यकता है। यही कारण है कि फसल की बढ़वार होते जाने के साथ आपको पानी की उपयुक्त मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता होती है। सलाह के लिए अपने कीटनाशक लेबल की जांच करें।