आपके Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) की जाँच
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
add
remove
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि आपके Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) की जांच कैसे की जाय। वीडियो को अभी देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें या स्टोरीबोर्ड देखने के लिए स्क्रिप्ट टैब पर क्लिक करें। वीडियो ऑफ-लाइन देखने के लिए ‘डाउनलोड’ टैब में लिंक पर क्लिक करें।
पाण्डुलिपि/कथानक
add
remove
आपको आवश्यकता होगी:
- एक साफ कार्य क्षेत्र
- एक साफ Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर)
- इसकी निर्देश पुस्तिका
- उपलब्ध कराई गई नोजल
- साफ पानी
- डिटर्जेंट
- सफाई कपड़े
- एक स्क्रूड्राइवर,
- एक जांचसूची और
आपका व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई)। अपने Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) की जांच करते समय अपना पीपीई पहनें जिससे कि आपको इसकी आदत हो जाए और आप इसे अपने अनुकूल बना सकें ताकि सुविधाजनक ढंग से काम कर सकें।
इस थैले को पहले ही साफ कर लिया गया है - इसे कैसे किया जाए, यह हम आपको एक अलग वीडियो “आपके Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) की सफाई” में दिखाएंगे। किसी भी स्पष्ट क्षति की जांच करें। होज और होज क्लिप की जांच करें कि क्या वे सुरक्षित और बिना किसी टूट-फूट के हैं।
पट्टियों और फिक्सिंग पॉइंट की जांच करें कि क्या वो किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त हैं।
पानी से भरे हुए टैंक के साथ Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) को उठाकर यह जांच करें कि क्या पट्टियां और उनके फिक्सिंग पॉइंट अभी भी सुरक्षित हैं।
फिर जांच करें कि क्या Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) उठाते और समतल सतह पर रखते समय स्थिर अवस्था में रह पाता है। जब Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) खड़ा हो तब किसी भी रिसाव के लिए इसकी अच्छी तरह से जांच कर लें।
अब इसे थोड़ी सी झुकी सतह पर रखें- यदि Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) आसानी से गिर जाए तो इसे अनिवार्य रूप से बदल देना चाहिए।
अब Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) को इसकी साइड से घुमाएं और रिसाव के लिए इसकी जांच करें। फिर Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) को उल्टा कर दें और ज्यादा बड़े रिसाव के लिए इसकी जांच करें।
दबाव बनाने के लिए बिना छिड़काव के पंप कर दबाव राहत वाल्व की जांच करें। क्या यह खुल रहा है और पानी को पंप से बाहर निकलने दे रहा है। यदि आप बहुत जोर लगाकर पंप कर रहे हैं और वाल्व काम नहीं कर रहा है तो इस वाल्व को बदल दें।
ट्रिगर को खोलिए और बंद कीजिए या वाल्व ऑन/ऑफ करें। क्या यह छिड़काव शुरू और बंद करना तेजी से करता है? यदि यह ऐसा नहीं करता तो इसे बदलने या ठीक करने की आवश्यकता है।
फिर नोजल की जांच करें और यदि यह क्षतिग्रस्त है तो इसे बदल दें। यह देखने के लिए कि वे कैसे लगे हैं, नोजल टोपी को मोड़ कर खोल लें और नोजल फिल्टर के साथ नोजल को भी खोल लें, ‘ओ’ रिंग सील देखी जा सकती है। (यह भी देखें “नोजल की फिटिंग"
फिल्टर की सफाई होनी चाहिए क्योंकि यह नोजल को पूरी तरह से या आंशिक रूप से अवरुद्ध होने से बचाता है।
कभी-कभी Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) सिर्फ एक ही नोजल के साथ बेचे जाते हैं और वह नोजल समायोजन योग्य होता है। दूसरों में अलग-अलग प्रकार के नोजल साथ में हो सकते हैं।
साफ पानी का प्रयोग कर यह जांच लें कि जिस नोजल का आप उपयोग करने जा रहे हैं वह तरल की सही मात्रा छोड़ रहा है और सही स्प्रे पैटर्न बना रहा है।
अपनी जांचसूची में निशान लगाने की याद रखें - यदि आपको इसकी आवश्यकता है तो आप हमारी वेबसाइट से जांचसूची डाउनलोड कर सकते हैं। वहां आप कीटनाशक के प्रयोग और कौन सा पीपीई उपयोग करें पर और ज्यादा जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।