आपके Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) की सफाई
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
आपको आवश्यकता होगी:
व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई)। जब तक कि कीटनाशक लेबल में कोई अन्य निर्देश ना हो, अपने Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) की सफाई करने के लिए उसी पीपीई को पहनें जिसे आप कीटनाशक प्रयुक्त करते समय उपयोग करते हैं।
आपको सफाई करने के लिए भी एक सुरक्षित क्षेत्र की आवश्यकता होगी। क्षेत्र का चयन करने हेतु किसी भी सलाह के लिए अपने लेबल का संदर्भ लें। यह क्षेत्र पशुओं, बच्चों और सतह जल जैसे धाराओं व तालाबों से दूर होना चाहिए और किसी भी पीने के पानी के स्रोतों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के पास नहीं होना चाहिए।
पीपीई पहनना आवश्यक है क्योंकि स्प्रेयर के बाहर से दूषित होने की संभावना होती है
साथ ही साथ अंदर से भी और इसमें जमा हुए कण आपको तथा आपके कार्यक्षेत्र को दूषित कर सकते है।
स्प्रेयर टैंक में लगभग एक लीटर साफ पानी डालें।
यदि लेबल आपसे डिटर्जेंट का उपयोग करने की अपेक्षा करता है, तो इसे अब पानी में डालें।
ढक्कन लगाएं, हिलाएं और फिर स्प्रेयर को ध्यानपूर्वक पलट दें।
नोजल और इसके फिल्टर को निकाल लें
और दोनों को पानी के एक कंटेनर में डुबो दें।
ढक्कन और टैंक टोकरी फिल्टर को निकाल लें। लांस के अंतिम छोर को टैंक में ले जाएं और पानी/साफ करने वाले घोल को फिराने के लिए लीवर को पंप करें। नोजल के अपनी जगह ना होने से- आप बहुत आसानी से पंप कर सकते हैं और आपको सिस्टम में एक बहुत तेज प्रवाह मिल जाएगा जो पंप और सभी होजों को साफ कर देगा।
जहां डिटर्जेंट का उपयोग किया गया, वह जगह पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाए, उपचार क्षेत्र के उस हिस्से पर जहां छिड़काव नहीं हुआ है, खंगालने के बाद उस पानी से उस जगह पर छिड़काव करें।
फिर अपने प्लास्टिक शीट या ट्रे में स्प्रेयर के बाहरी हिस्से की धुलाई करें और खंगालने के बाद उस पानी को सुरक्षित निपटान करें।