बंदगोभी में Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से छिड़काव
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
कई बंदगोभी की फसलें पौध लगाकर उगाई जाती हैं। वृद्धि के शुरुआती चरणों में ये नाजुक पौधे प्रकाश, पानी और पोषक तत्वों के लिए होड़ में अक्षम सिद्ध होते हैं। एक अच्छी तरह से स्थापित फसल उगाने के लिए, खरपतवार का आरम्भिक नियंत्रण जरूरी होता है,इसके लिए यदि शाकनाशी का प्रयोग कर रहे हों तो रोपण से पहले और बाद में शाकनाशी प्रयुक्त करने के निर्देशों का पालन करने के लिए सचेत रहें।
बंदगोभी सहित ब्रेसिका परिवार के सभी पौधों की पत्तियां बहुत चिकनी होती हैं। आप देख सकते हैं कि ये बारिश की बूंदें पत्ती के ढलान से नीचे तेजी से उतर रही हैं और यहां इस बिंदु पर पानी की बड़ी मात्रा के रूप में एकत्र हो रही हैं।
ऑपरेटर को सुनिश्चित करना होता है कि ना केवल वहां कीटनाशक स्प्रे का डिपॉजिट हो जहां पौधों की सेहत को सबसे अधिक कीट आक्रमण का जोखिम है, बल्कि साथ ही कीटनाशक बंदगोभी की चिकनी पत्तियों की सतह पर भी बना रहे। कीटों या बीमारियों का ठिकाना पत्तियों की दोनों तरफ, ऊपर और नीचे हो सकता है। यह इसके विकसित होते हुए केन्द्र में भी हो सकता है जो इसका अहम भाग है जिसे काटा या उपयोग में लाया जाता है।
यह लेबल महीन स्प्रे की सलाह देता है क्योंकि छोटी बूंदें मोमी पत्तियों पर ज्यादा अच्छी तरह से बनी रहती हैं। खोखली शंकुकार और शंकुकार नोजल और उच्च स्प्रेयर दबाव इन महीन स्प्रे का उत्पादन करती हैं और उन्हें ऐसे पैटर्न में फेंकती है कि प्रत्येक पत्ती की सतह एकसमान रूप से उपचारित हो।
बंदगोभी के विकास के क्रमिक चरणों में पानी की मात्रा परिवर्तित करते रहने की आवश्यकता हो सकती है। यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि ढालदार पत्ती पर स्प्रे की बूंदों के लुढ़ककर नीचे जाने और अक्ष पर बने रहने के सिलसिले में कभी कभी उच्च पानी की दर का प्रयोग करना चाहिए। अपनी परिस्थितियों में बंदगोभी की फसल उगाते समय बेहतर परिणाम के लिए सही नोजल का प्रकार, पानी की मात्रा, बूंद कर आकार और स्प्रेयर दबाव हेतु अपने कीटनाशक लेबल की सलाहों का पालन करें। उचित पीपीई पहनने के लिए भी अपने कीटनाशक लेबल की सलाह का पालन करें।