धान पर Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से छिड़काव
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
यह वीडियो धान पर छिड़काव के लिए बेहतर सुझाव देता है और यह कीटनाशकों का नीचे की ओर छिड़काव वाले हमारे वीडियो की ही कड़ी में अगला वीडियो है।
धान की फसल में घूमते समय बेहतर स्प्रे कवरेज पाने के लिए आपको एक निश्चित पट्टी चौड़ाई में छिड़काव की आवश्यकता होगी। एक पट्टी की चौड़ाई जितनी दूरी पर बेंत की सहायता से खेत को चिह्नित करें। सही ऊंचाई से एक बार में एक पट्टी पर नोजल से छिड़काव करें जैसा कि अशांकित किया गया हो। नोजल को स्थिर रखें, बूम को एक तरफ से दूसरी तरफ ना घुमाएं। जब आप अपनी मौजूदा पट्टी पर छिड़काव कर चुके हों तो एक पट्टी से दूसरी पर जाने से पहले छिड़काव करना बंद कर दें।
सही और सुरक्षित छिड़काव की क्रिया करने के लिए अपने कीटनाशक लेबल की जांच करें और अपने पीपीई को कीटाणुरहित करने के लिए पीपीई की सफाई पर हमारा वीडियो देखें।