Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से कीटनाशकों या फफूँदनाशी का ऊपर की ओर छिड़काव
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
add
remove
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे पानी का प्रयोग कर कीटनाशक का छिड़काव ऊपर की तरफ किया जाए। वीडियो को अभी देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें या स्टोरीबोर्ड देखने के लिए स्क्रिप्ट टैब पर क्लिक करें। वीडियो ऑफ-लाइन देखने के लिए ‘डाउनलोड’ टैब में लिंक पर क्लिक करें।
पाण्डुलिपि/कथानक
add
remove
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे कीटनाशक का छिड़काव ऊपर की तरफ किया जाए, लेकिन इसके लिए अभ्यास में पानी का प्रयोग किया जाएगा।
आपको आवश्यकता होगी:
- आपका कीटनाशक लेबल,
- आपका Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर),
- साफ पानी
और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसा आपके कीटनाशक लेबल द्वारा निर्देशित हो।
कीटनाशक लेबल से आप यह भी जानेंगे:
- प्रयुक्त होने वाले कीटनाशक की मात्रा;
- उपयोग हेतु जल की मात्रा की दर; और
- और सुझाए गए नोजल का प्रकार;
नोजल का वह आकार जो आपको चाहिए, का पता लगाने के लिए इन जानकारियों में से कुछ का उपयोग किया जाएगा ताकि आप यह भी जान पाएंगे:
- आपकी कतार या पट्टी की चौड़ाई या चंदवा की चौड़ाई जिस पर आप छिड़काव करेंगे,
- आपकी सुविधाजनक छिड़काव गति, आपकी
- आपकी नोजल प्रवाह दर और
- Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का दबाव या पम्पिंग की दर।
इस प्रदर्शन में, टमाटर में सफेद मक्खी को नियंत्रित करने के लिए, लेबल हमें हेक्टेयर उपचारित क्षेत्र पर 75 मिली संपर्क कीटनाशक का मिलान 400 लीटर पानी में या 400 मिली प्रत्येक 10 वर्ग मीटर उपचारित क्षेत्र पर प्रयोग करने की सलाह देता है।
लेबल हमें ‘महीन’ बूंदों का छिड़काव करने के लिए खोखली शंकुकार नोजल का प्रयोग करने की सलाह देता है।
हमने गणना की है कि जो नोजल का आकार हमें चाहिए उसकी प्रवाह दर 0.6 लीटर/मिनट [या 10 मिली/सेकंड] है।
नोजल द्वारा बनने वाली पट्टी की चौड़ाई 0.5 मीटर है और Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) पर 1.6 बार का दबाव रहेगा।
टमाटर की इस पंक्ति में पत्तियों का विस्तार 10 मीटर लंबा तथा 1 मीटर चौड़ा है, जो कि कुल 10 वर्ग मीटर हुआ।
हमने गणना की है कि ऑपरेटर को इस क्षेत्र पर 400 मिली का प्रयोग करने के लिए 40 सेकंड, और इस तरह से पंक्ति के दोनों ओर 20 सेकंड छिड़काव करने की आवश्यकता होगी।
छिड़काव का अभ्यास करते समय केवल साफ पानी का प्रयोग करें।
और अपना पीपीई पहनें जिससे कि आपको इसकी आदत हो जाए और इसे अनुकूल बना सकें ताकि सुविधाजनक ढंग से काम कर सकें। कुछ कीटनाशक लेबल पीपीई की तरह लंबी आस्तीन वाली शर्ट और पतलून पहनने की भी सलाह देंगे; पर संपूर्ण आवरण पहनना एक बेहतर विकल्प है। हमेशा पीपीई को अलग से धोएं।
यह थैला पहले से ही साफ, जांचा हुआ, और अंशांकित है। यदि आप यह नहीं जानते कि इसे कैसे करना है तो कृपया हमारे अलग-अलग वीडियो देखिए।
ऑपरेटर पत्तियों से 50 सेमी की दूरी से नोजल द्वारा ऊपर की तरफ तथा तिरछा छिड़काव करेगा। यह वास्तव में आवश्यक है कि ऊपर की तरफ छिड़काव करते समय आप उचित पीपीई पहनें।
ऊंचे पेड़ों के शीर्ष पर छिड़काव करते समय आपको तेजी से ऊपर की तरफ स्प्रे प्रक्षेपण कोण की आवश्यकता होगी। यद्यपि कुछ छिड़काव ऊपर की तरफ एक मीटर तक सुरक्षित रूप से प्रक्षेपित हो जाएगा, परंतु कुछ बूंदें वापस नीचे गिर जाएंगी।।
हुड युक्त संपूर्ण आवरण पहनें और सुनिश्चित करें कि हुड ऊपर खींच लिया गया है और सिर पर है।
आपके दस्ताने की आस्तीन संपूर्ण आवरण की आस्तीन के बाहर होनी चाहिए अन्यथा आप आस्तीन और दस्ताने के बीच की जगह को बंद करने के लिए टेप का प्रयोग कर सकते हैं।
पानी से ऊपर की तरफ तथा तिरछा छिड़काव करते समय पत्तियों के शिखर से शुरू करें और नोजल को नीचे की ओर ले जाएं……, फिर नोजल को आधा मीटर आर-पार घुमाएं और ऊपर की तरफ छिड़काव करें, ……... फिर नोजल को आधा मीटर आर-पार घुमाएं और नीचे की तरफ छिड़काव करें। ऊपर वाली पत्तियों के लिए आपको अपने लांस को और लंबा करने की आवश्यकता होगी। इसे लंबा करने से पौधों के उच्चतम बिंदुओं के बहुत नजदीक तक नोजल ले जाकर छिड़काव करना आसान हो जाता है।
पट्टी की पूरी चौड़ाई प्राप्त करने के लिए नोजल को चंदवा की बाहरी पत्तियों से 50 सेमी दूर रखें - इस मामले में आधा मीटर।
खोखली शंकुकार नोजल द्वारा उत्पन्न छोटी, बारीक बूंदों की सघनता और उनके प्रक्षेपण का कोण
सुनिश्चित करें कि चंदवा के सामने की तथा अप्रकट पत्तियों, सभी पर छिड़काव हो जाए।
अपने स्प्रेयर दबाव पर निगाह बनाए रखें और अपनी छिड़काव गति नियत रखें। नियमित जांच करें कि आपका नोजल सही स्प्रे पैटर्न और बूंद का सही आकार बना रहा है।
जमीन पर या पंक्ति के शीर्ष से अधिक ऊपर छिड़काव न करने की सावधानी बरतें क्योंकि यह आपके कीटनाशक की बर्बादी तथा वातावरण और आपके निकट खड़े किसी व्यक्ति के लिए खतरनाक होगा।
फसलों पर जब आप इस प्रकार पंक्तिवार छिड़काव कर रहे हों तो पहले फसल पंक्ति के एक तरफ छिड़काव करें फिर पंक्ति के दूसरी ओर जाएं और छिड़काव जारी रखें।
जांच लें कि प्रत्येक पत्ती पर छिड़काव हो गया है और वो बूंदों से आच्छादित है। जांच लें कि चंदवा की सभी पत्तियों तक स्प्रे पहुंच रहा है; उन पर जो नीचे हैं तथा उन पर भी जो शीर्ष पर हैं; उन पर जो बाहर की ओर हैं तथा उन पर भी जो अंदर हैं।
यदि कुछ पत्तियों पर बहुत अधिक कीटनाशक पड़ रहा हो – जैसा कि इस पर जहां बूंदें जमा हो गई हैं और जमीन पर टपक रहीं हैं, उस दशा में जब नोजल को बहुत धीमी गति से चलाया जा रहा था। तबतक फिर से अभ्यास करें जबतक कि आपको पत्तियों पर बेहतरीन तह प्राप्त ना हो जाए।
इस सम्पर्क कीटनाशक को इस तरह स्प्रे करने की जरूरत है कि प्रत्येक पत्ती छोटी बूंदों से लगभग पूरी तरह ढंक जाए। सभी सम्पर्क कीटनाशक केवल तभी कीट नियंत्रण कर पाएंगे जब छिड़काव की हुई बूंदें कीटों से सीधा सम्पर्क बना पाएंगी, इसलिए जांच लें कि लक्षित सतह की प्रत्येक पत्ती और डंठल छोटी बूंदों से अच्छी तरह ढंक जाए।
जब नोजल से हवा निकल रही हो और पूरा तरल स्प्रे प्रयुक्त हो चुका हो, तो इस जगह पर एक लकड़ी रखकर निशान लगा लें ताकि जहां से अगली खेप में छिड़काव फिर से शुरू करें।
एक छोटी सी बिना स्प्रे की हुई जगह छोड़ दें जिस पर बाद में स्प्रेयर की अंदरूनी सफाई के लिए इस्तेमाल पानी द्वारा छिड़काव करना होगा।