Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से शाकनाशी का चिह्नित स्थल पर छिड़काव
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे पानी का प्रयोग कर शाकनाशी का स्पॉट स्प्रे किया जाए। इन उपकरणों की आपको आवश्यकता होगी:
और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसा आपके कीटनाशक लेबल द्वारा निर्देशित हो।
इस मामले में, इस शाकनाशी द्वारा इन खरपतवारों पर नियन्त्रण के लिए, लेबल हमें लगाने की सलाह देता है
10 लीटर स्प्रे तरल बनाने के लिए 9.8 लीटर पानी में 200 मिली शाकनाशी।
हमने रिफ्लेक्स नोजल का चुनाव किया है और लेबल बताता है कि छि़ड़काव को खरपतवार पर एक समान रूप से ढंकना चाहिए और इसे बह जाने का कोई कारण नहीं होना चाहिए।
उत्पाद मिश्रण से पहले साफ पानी के साथ अभ्यास करना एक अच्छा विचार है। अपना पीपीई पहनें जिससे कि आपको इसकी आदत हो जाए और इसे अनुकूल बना सकें ताकि यह आपके लिए सुविधाजनक हो।
कुछ कीटनाशक लेबल पीपीई की तरह लंबी आस्तीन वाली शर्ट और पतलून पहनने की भी सलाह देंगे; पर संपूर्ण आवरण पहनना एक बेहतर विकल्प है। हमेशा पीपीई को अलग से धोएं।
यह थैला पहले से ही साफ, जांचा हुआ, और अंशांकित है। यदि आप यह नहीं जानते कि इसे कैसे करना है तो कृपया हमारे अलग-अलग वीडियो देखिए।
साफ पानी के साथ साफ किया गया, जांचा हुआ और अंशांकित स्प्रेयर,
यह सुनिश्चित करें कि रिफ्लेक्स नोजल फिट किया हुआ यह स्प्रेयर आपकी पीठ पर आरामदायक स्थिति में है। जब तक कि वांछित स्प्रे पैटर्न बनाने के लिए पर्याप्त दबाव प्राप्त न हो जाए, पम्प करें। इस मामले में हम रिफ्लेक्स नोजल का उपयोग कर रहे है क्योंकि हम बड़ी बूंदें चाहते हैं। यह एक अच्छा अभ्यास है कि स्पॉट स्प्रे का प्रयोग करते समय बड़ी बूंदों का उपयोग किया जाए क्योंकि बड़ी बूंदें आसानी से हवा के साथ बह नहीं जाती और इसीलिए आपका स्प्रे आस-पास कम बहता है और दूसरे नजदीकी पौधों को कम नुकसान पहुंचाता है।
जब आप अभ्यास हेतु तैयार हों, तरल दबाव बढ़ाने के लिए लीवर को पम्प करें
पानी के छिड़काव हेतु पर्याप्त चौड़ी पट्टी बनाने के लिए
नोजल की ऊंचाई को बढ़ाना या कम करना पट्टी की चौड़ाई को बदल देगा। नोजल की ऊंचाई को तब तक बढ़ाएं या घटाएं जब तक आपको पट्टी की वह चौड़ाई न मिल जाए जो उस खरपतवार को जिसपर आपको छिड़काव करना है, को पूरी तरह कवर करने के लिए जरूरी है।
नोजल को खरपतवार की तरफ ले जाएं और स्प्रे की एक छोटी फुहार छोड़ें। जांच लें कि स्प्रे पूरी तरह खरपतवार को कवर कर रहा है, आस-पास की जमीन पर भी यह थोड़ा-बहुत दिखेगा।
पानी का उपयोग कर अभ्यास करें और सही से समझ लें