फैन नोजल
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
‘मानक फ्लैट फैन’ नोजल और ‘समान स्प्रे फ्लैट’ फैन नोजल छोटे आकार की फसलों, खरपतवारों और मिट्टी पर नीचे की ओर एक बहुत ही समान तरीके से छिड़काव करते हैं। इसका मतलब यह है कि वे, विशेषतः शाकनाशी का प्रयोग करते समय, खेत की फसलों पर छिड़काव के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हैं। नीचे की ओर कीटनाशक और फफूंदनाशी का छिड़काव करते समय इनमें से कुछ का उपयोग किया जा सकता है (लेकिन स्प्रे बहाव से सचेत रहें)।
स्प्रे फ्लैट फैन नोजल भी समान स्प्रे वितरण करते हैं इसलिए इनका उपयोग आमतौर पर फसल के बीच की पंक्तियों और उनके ऊपर छिड़काव करने के लिए किया जाता है। नोजल की ऊंचाई को बदलने से पट्टी की चौड़ाई बदल जाती है। इस लचीलेपन का मतलब है कि चंदवा चौड़ाई की एक पूरी रेंज वाली फसलों पर इनका उपयोग किया जा सकता है।
मानक फ्लैट फैन नोजल एक त्रिकोणीय आकार का स्प्रे पैटर्न देता है जो किनारों पर पतला होता है।
इसका मतलब यह है कि पट्टी के केन्द्र में पूरी मात्रा प्रयुक्त होती है जबकि किनारों पर यह कम होती जाती है। किसी दूसरी पट्टी के साथ लगी पट्टी पर जब 0.5 मीटर अंतराल और 0.5 मीटर की ऊंचाई के साथ नोजल से छिड़काव किया जाता है तो किनारों पर जमा होने वाली मात्रा एक दूसरे से मिल जाती हैं, जिससे कि परस्पर मिले हुए क्षेत्रों पर खुराक की दर केन्द्र पर पड़े खुराक की दर के बराबर मानी जाती है।
पट्टी का मापन करते समय, चूंकि किनारे सही से परिभाषित नहीं होते, यह देखना कि कहां से कहां तक मापन किया जाए, कठिनाई आ सकती है। पट्टी का मापन करने के लिए, कुछ सेकेण्ड के लिए तब तक छिड़काव करें जब तक कि आप यह न देख लें कि ज्यादातर छिड़काव कहां हो रहा है, जो कि एक गीला क्षेत्र होगा। स्प्रे की मात्रा प्रत्येक तरफ कम होती जाती है और यहां वितरण कम होता है। इस बिंदु से मापन करें ….… दूसरी तरफ उस बिंदु तक जहां पैटर्न हल्का हो गया है
मानक फ्लैट फैन नोजल बूम के आर पार 0.5 मीटर का अन्तराल पर प्रयोग किए जाते हैं। जब दो या दो से अधिक नोजल उपयोग किए जाते हैं, नोजल के पैटर्न एक दूसरे में मिल जाते हैं जिससे नोजल के बीच पैटर्न एक समान हो जाते हैं।