टमाटर में Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से छिड़काव
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
टमाटर लगाने का पैटर्न और उसकी सघनता के साथ ही साथ अपनाई जाने वाली कृषि संबंधी विधियां, यह सब स्प्रेयर के चयन, समायोजन और उपयोग के तरीकों को प्रभावित करेगा।
टमाटर की पत्ती चंदवा बहुत जल्दी विकसित होती है। कुछ ही दिनों में, पत्ती चंदवा इतनी घनी हो जाती है कि यह स्प्रे बूंदों को केंद्र तक प्रवेश करने में बाधा बना देती है।
फसल के केंद्र में किसी भी कीट और रोगों को नियंत्रित करने के कार्य को यह बहुत मुश्किल बना देता है, जैसा कि यहां हो रहा है। यदि यहां पर कीट रोकथाम नहीं की गई तो बाहरी पत्तियों पर स्प्रे बूंदों का एक अच्छा कवर होने के बावजूद कीटों की यहां इकट्ठा भारी संख्या समस्त पौधे को दुबारा तेजी से संक्रमित कर देगी।
इस तरह की घने पत्ती वाली चंदवा के लिए पानी की उच्च मात्रा आवश्यक है।
स्प्रे की बहुत ज्यादा मात्रा बाहरी पत्तियों पर रह जाती हैं, इसके अंदर की तरफ स्प्रे भले कम हो पाए, फिर भी एक पर्याप्त मात्रा केंद्र के आधे रास्ते तक की पत्तियों पर भी पड़ ही जाती है। लेकिन, बूंदों को पौधों के एकदम केन्द्र में और पत्तियों के भीतर की तरफ लाने के लिए, बूंदों का छोटा, हल्का और अधिक उछाल वाला होना आवश्यक है; इन बूंदों के ‘चारों ओर लिपट जाने’ वाले प्रभाव का अधिक होना उन्हें छिपे लक्षित सतह तक पहुंच बनाने में सक्षम करता है। यही कारण है कि फसल की बढ़वार होते जाने के साथ आपको पानी की उपयुक्त मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता होती है। ये छोटी बूंदें पैदा करने के लिए, आपको अपने कीटनाशक लेबल द्वारा निर्देशित उच्च पानी की मात्रा और उच्च दबाव वाला नोजल उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
छोटी बूंदों के साथ यह समस्या है कि इनकी हवा के साथ बह जाने या उच्च तापमान में भाप बन जाने की बहुत अधिक संभावना होती है, इसलिए आपको छिड़काव के समय मौसम की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए हमारे 5 दिन के मौसम और स्प्रे की स्थिति के पूर्वानुमान पर एक नजर डालिए।