व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के रूप में पारंपरिक कपड़े
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
add
remove
‘रोज पहने जाने वाले’ कौन से कपड़े पीपीई उपयोग हेतु उपयुक्त हो सकते है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए इस वीडियो को देखें।
पाण्डुलिपि/कथानक
add
remove
कुछ देशों में कुछ कीटनाशक लेबल पारंपरिक कपड़ों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के रूप में उपयोग करने की अनुमति देते हैं। उद्देश्यपूर्ण ढंग से परिवर्तित यह कपड़े स्वीकार्य विकल्प हैं। लंबी आस्तीन वाली शर्ट और लंबी पतलून के उपयोग का विकल्प, उत्पाद की विषाक्तता के बारे में निर्माता के विस्तृत ज्ञान तथा Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) उपयोगकर्ता के जोखिम के खतरों पर निर्भर करता है। इस उदाहरण में लेबल ‘लंबी आस्तीन वाली शर्ट और लंबी टांगों वाली पतलून के उपयोग’ की सलाह देता है।
पीपीई के रूप में इस्तेमाल हुआ कपड़ा एक ही व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाना चाहिए,
उचित स्थिति में, छेद रहित और फटा हुआ नहीं होना चाहिए और ऑपरेटर की सही माप का होना चाहिए। शर्ट और पतलून दोनों को केवल कीटनाशकों के छिड़काव के समय और केवल उन मामलों में जहां लेबल उपयोगकर्ता को इसके उपयोग की सलाह दे, पहनना चाहिए।
पीपीई के रूप में इस्तेमाल होने वाले शर्ट और पतलून आपके सामान्य काम करने के कपड़ों के अलावा इस्तेमाल होने चाहिए। गर्म और आर्द्र देशों में, एक टी शर्ट और शॉर्ट्स आपके काम करने का कपड़ा हो सकता है जिस पर अपने पीपीई, लंबी आस्तीन वाली शर्ट और पतलून को पहना जाना चाहिए।
लंबी आस्तीन वाली शर्ट और लंबी टांगों वाली पतलून आदर्श रूप में ऐसी सामग्री से बनी होनी चाहिए जो तरल पदार्थों को जल्दी से ना सोखती हों।
उदाहरण के लिए कुछ सामग्री, दूसरों की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से तरल को पीछे हटा देती हैं।
ऐसी शर्ट का चुनाव करें जिसमें कोई जेब ना हो क्योंकि जेबों में छलके हुए तरल अटक सकते हैं- या जेब निकाल दें। शर्ट को अपने पतलून/जींस के बाहर पहनें जिससे यह पतलून की खुली जेब को ढक ले।
न्यूनतम जोखिम के लिए शर्ट और पतलून के सभी बटन और ज़िप बंद करना सुनिश्चित करें। जब नीचे की ओर छिड़काव कर रहे हों तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी शर्ट की आस्तीन दस्ताने के ऊपर हो
लेकिन जब तिरछा और ऊपर की तरफ छिड़काव कर रहे हों तो दस्ताने के अंदर हो।
अपने (गैर-अवशोषक) पतलून लेगिंग को अपने रबड़ के जूतों के ऊपर पहनें जिससे कि आपके पैर छलकाव के कम से कम संपर्क में आएं।
सभी पीपीई - लेकिन विशेष रूप से उन कपड़ों पर जिनमें तरल पदार्थ से छुटकारा पाने की बजाय अवशोषित करने की संभावना ज्यादा होती है - से जल्दी से जल्दी किसी भी संक्रमण को हटा दें।
यदि आपके कपड़े दूषित हो जाते हैं तो छिड़काव बंद कर दें और जितनी जल्दी हो सके ध्यान से अपने Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) और फिर दूषित वस्तु को हटा दें।
अपने आप को साबुन से साफ कर लें, अच्छा हो कि साफ पानी के शावर का उपयोग करें।
प्रयोग करने के बाद, इन छिड़काव के लिए ही प्रयोग किए जाने वाले कपड़ों को अलग से धोया जाना चाहिए। घरेलू कपड़ों की किसी भी धुलाई के साथ इन कपड़ों को ना धोइए।
कपड़ों को सुखा लें
और एक हवादार लॉकर में रख दें जो कि आपके कीटनाशक की दुकान के पास हो परन्तु दुकान के अन्दर ना हो।