5 में से चरण 6 - कीटनाशक की नियत मात्रा और स्प्रे मिश्रण/पानी का आयतन हेतु आपके Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का अंशांकन
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
अब छिड़काव गति, नोजल की ऊंचाई और स्प्रेयर के दबाव को बनाए रखने का अभ्यास कर लें जिससे कि आप सही पट्टी चौड़ाई और सही स्प्रे वितरण हासिल कर सकें तथा अंशांकन पूरा कर सकें।
छिड़काव गति वह गति है जिस पर आप उपचार सतह पर नोजल को सही अनुप्रयोग दर प्राप्त करने के लिए चलाते हैं। अलग अलग परिस्थितियों में यह भिन्न हो सकता है इसलिए जब भी आप स्प्रे करें, अपनी छिड़काव गति हर बार जांच लें।
अपनी आवश्यकता अनुसार नोजल का आकार प्राप्त करने के लिए आपको अपनी छिड़काव गति स्थापित करनी होगी। अब फिर से इसका अभ्यास तथा अंशांकन पूरा करने के लिए 25 वर्ग मीटर के क्षेत्र का मापन कर लें और निशान लगा लें।
इस परिस्थिति में, जैसा कि हम 0.75 मीटर चौड़ाई तक फैलाव वाले एकल नोजल का प्रयोग कर रहे हैं, और क्योंकि सीधी लाइन में चलना ज्यादा आसान होता है, 25 वर्ग मीटर के अपेक्षित क्षेत्र के लिए हमारा क्षेत्र 0.75 मीटर चौड़ा व 33.3 मीटर लंबा होगा।
आपकी पीठ पर पानी से आधा भरा Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) है और नियत सतह से नोजल की दूरी 50 सेमी है, तो ऐसे में अपनी सुविधाजनक छिड़काव गति पर 25 वर्ग मीटर चलने में और छिड़काव करने में आपके द्वारा कितना समय लिया जाता है, इसे नोट करें।
इस प्रदर्शन में हमारे ऑपरेटर ने 33.3 मीटर चलने में 55 सेकेण्ड का समय लिया जो कि लगभग 2.4 किमी/घण्टे या 0.67 मी/सेकेण्ड की चाल होती है। पर 200 लीटर/हेक्टेयर (जैसा कि इस छिड़काव कार्य में आवश्यक है) के अनुरूप इस चाल को एकदम सटीक रखने के लिए, 33.3 मीटर लंबाई पर छिड़काव करते समय, उसे अपनी गति जरा-सा धीमे करते हुए इसे 50 सेकेण्ड तक लाना होगा।
अब वह उस गति से छिड़काव कर रहा है जो 200 लीटर/हेक्टेयर (जैसा कि इस प्रदर्शन के लिए आवश्यक है) में प्रयुक्त होगी।
बहुत तेज गति का छिड़काव कई गलत व्यवहारों को जन्म देता है; ऑपरेटर कीटनाशक की बहुत कम मात्रा का प्रयोग करेगा और इसकी बहुत संभावना है कि स्प्रे डिपॉजिट एकसमान ना हो पाए। ऑपरेटर की पीठ पर रखे Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का ठीक से टिका न होना भी इस संभावना को बढ़ा देता है कि ऑपरेटर लड़खड़ा जाए या गिर जाए। छिड़काव गति का बहुत धीमे होने का मतलब है कि छिड़काव के लिए कहीं ज्यादा समय लगेगा।