Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से कीटनाशकों या फफूँदनाशी का नीचे की ओर छिड़काव
विवरण
add
remove
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे पानी का प्रयोग कर कीटनाशक का नीचे की ओर छिड़काव किया जाए। वीडियो को अभी देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें या स्टोरीबोर्ड देखने के लिए स्क्रिप्ट टैब पर क्लिक करें। वीडियो ऑफ-लाइन देखने के लिए ‘डाउनलोड’ टैब में लिंक पर क्लिक करें।
पाण्डुलिपि/कथानक
add
remove
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे पानी का प्रयोग कर कीटनाशक का नीचे की ओर छिड़काव किया जाए। आपको आवश्यकता होगी:
- आपका कीटनाशक लेबल
- आपका Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) और इसका नोजल
- साफ पानी
- बेंत या छड़ी और
व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसा कि आपके कीटनाशक लेबल द्वारा निर्देशित हो।
कीटनाशक लेबल से आप यह जानेंगे:
- प्रयुक्त होने वाले कीटनाशक की मात्रा
- उपयोग हेतु जल की मात्रा की दर और
- और सुझाए गए नोजल का प्रकार।
नोजल का वह आकार जो आपको चाहिए का पता लगाने के लिए इन जानकारियों में से कुछ का उपयोग किया जाएगा और आप अब यह भी जानेंगे:
- कतार या पट्टी की चौड़ाई
- आपकी सुविधाजनक छिड़काव गति,
- नोजल प्रवाह दर और
- Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का दबाव
इस प्रदर्शन में, लेबल हमें छोटी ‘महीन’ बूंदों के छिड़काव के लिए खोखली शंकुकार नोजल का उपयोग करने की सलाह देता है और हम कीट नियंत्रित करने के लिए 200 मिली कीटनाशक का मिश्रण 400 लीटर पानी में करेंगे।
हमने गणना की है कि जो नोजल का आकार हमें चाहिए उसकी प्रवाह दर 1.2 लीटर/मिनट है। नोजल द्वारा बनने वाली पट्टी की चौड़ाई 0.5 मीटर है।
थैले पर 2.3 बार का दबाव होगा। हमारा ऑपरेटर पत्तियों पर 50 सेमी नोजल से 1 मीटर/सेकंड या 3.6 किमी/घण्टे की गति से छिड़काव करेगा।
छिड़काव का अभ्यास करते समय केवल साफ पानी का प्रयोग करें।
और अपना पीपीई पहनें जिससे कि आपको इसकी आदत हो जाए और इसे अनुकूल बना सकें ताकि सुविधाजनक ढंग से काम कर सकें। नीचे की ओर छिड़काव करते समय अपने संपूर्ण आवरण/ लम्बी आस्तीन को दस्ताने के ऊपर चढ़ा लें जिससे कि दस्ताने आस्तीन के अंदर आ जाएं। कुछ कीटनाशक लेबल पीपीई की तरह लंबी आस्तीन वाली शर्ट और पतलून पहनने की भी सलाह देंगे; पर संपूर्ण आवरण पहनना एक बेहतर विकल्प है। हमेशा पीपीई को अलग से धोएं।
यह थैला पहले से ही साफ, जांचा हुआ, और अंशांकित है। यदि आप यह नहीं जानते कि इसे कैसे करना है तो कृपया हमारे अलग-अलग वीडियो देखिए।
छिड़काव के लिए पंक्ति के शुरुआती बिंदु तक पहुंचने पर चाल को अपनी पसंदीदा गति पर रखें - यानी उस गति पर जिसे आपने थैले के अंशांकन के समय इस्तेमाल किया था। अपने शुरुआती बिंदु पर पहुंच कर, अपने नोजल द्वारा पत्तियों से 50 सेमी की दूरी से छिड़काव शुरू करें। स्प्रे नोजल को एक तरफ ही रखें ताकि छिड़की जा चुकी वनस्पतियों पर दुबारा छिड़काव न हो।
यदि आप किसी पट्टी/पंक्ति पर छिड़काव कर रहे हैं तो केवल लक्षित सतह पर छिड़काव करें। उदाहरण के लिए, अपनी पट्टी की चौड़ाई को ठीक कर लें जिससे आप केवल फसल पंक्ति या सब्जियों की पंक्ति पर छिड़काव करें। यदि संभव हो तो अपनी पीठ पीछे की हवा जो आपकी तरफ से नोजल की ओर बह रही हो के अनुरूप छिड़काव करें। अपने स्प्रेयर दबाव पर निगाह बनाए रखें और अपनी छिड़काव गति नियत रखें।
नियमित जांच करें कि आपका नोजल सही स्प्रे पैटर्न और बूंद का सही आकार बना रहा है। जांच करें कि स्प्रे लक्षित सतह तक पहुंच रहा है। बहुत ज्यादा छिड़काव से बचें जिसकी वजह से पत्तियों से बूंदें बह जाती हैं।
यह अत्यधिक है।
जांच कर लें कि आलू की चंदवा पत्तियों में स्प्रे नीचे की ओर वाली पत्तियों के साथ साथ सबसे ऊपर वाली पत्तियों पर भी पहुंच रहा है। सम्पर्क कीटनाशक और फफूंदनाशी केवल तभी कीट नियंत्रण करेंगे जब छिड़काव कीटों से सीधा सम्पर्क बनाए, इसलिए जांच लें कि सतह की प्रत्येक पत्ती और डंठल जिन पर छिड़काव किया गया है वे बूंदों से पूरी तरह आच्छादित हो जाएं। सम्पर्क शाकनाशी को भी सभी खरपतवार पौधों को एकसमान कवर करने की आवश्यकता होती है।
प्रणालीगत शाकनाशी के छिड़काव के लिए आप उसी तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि सभी प्रणालीगत कीटनाशकों में छोटी बूंदों की जगह बड़ी बूंदें भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रणालीगत स्प्रे से बड़ी बूंदों का छिड़काव आपके लिए ज्यादा सुरक्षित होगा क्योंकि सांस के साथ इनके अंदर जाने की संभावना कम है और यह वातावरण के लिए भी सुरक्षित होगा क्योंकि बड़ी बूंदों का हवा के साथ बह जाने की संभावना कम है।
जब नोजल से हवा निकल रही हो और पूरा तरल स्प्रे प्रयुक्त हो चुका हो,
इस जगह पर एक लकड़ी रखें। यह उस बिंदु पर निशान लगा लेगा जहां से अगली खेप में छिड़काव शुरू करना होगा।
एक छोटी सी बिना स्प्रे की हुई जगह छोड़ दें जिस पर बाद में स्प्रेयर की अंदरूनी सफाई के लिए इस्तेमाल पानी द्वारा छिड़काव किया जा सके।