Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से कीटनाशकों या फफूँदनाशी का तिरछा छिड़काव
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
add
remove
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे पानी का प्रयोग कर कीटनाशक का तिरछा छिड़काव किया जाए। वीडियो को अभी देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें या स्टोरीबोर्ड देखने के लिए स्क्रिप्ट टैब पर क्लिक करें। वीडियो ऑफ-लाइन देखने के लिए ‘डाउनलोड’ टैब में लिंक पर क्लिक करें।
पाण्डुलिपि/कथानक
add
remove
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे कीटनाशक का, लक्षित झाड़ी या पेड़ पर तिरछा छिड़काव किया जाए, लेकिन अभ्यास के लिए पानी का प्रयोग करते हुए।
आपको आवश्यकता होगी:
- कंक्रीट का एक सूखा क्षेत्र
- आपका कीटनाशक लेबल
- एक Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) और इसका नोजल
- साफ पानी
- बेंत या छड़ी
और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसा कि आपके कीटनाशक लेबल द्वारा निर्देशित हो।
कीटनाशक लेबल से आप यह भी जानेंगे:
- प्रयुक्त होने वाले कीटनाशक की मात्रा
- उपयोग हेतु जल की मात्रा की दर और
- और सुझाए गए नोजल का प्रकार।
नोजल का वह आकार जो आपको चाहिए का पता लगाने के लिए इन जानकारियों में से कुछ का उपयोग किया जाएगा और आप अब यह भी जानेंगे:
- कतार या पट्टी चौड़ाई या चंदवा की चौड़ाई जिस पर आप छिड़काव करेंगे
- आपकी सुविधाजनक छिड़काव गति
- नोजल प्रवाह दर और
- Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का दबाव
इस प्रदर्शन में, कॉफी में हमारे उदाहरण कीट को नियंत्रित करने के लिए, लेबल हमें हेक्टेयर पर 75 मिली कीटनाशक का 800 लीटर पानी में मिश्रण या 80 मिली प्रत्येक वर्ग मीटर उपचारित क्षेत्र पर प्रयोग करने की सलाह देता है।
यह कॉफी के पेड़ 2 वर्ग मीटर क्षेत्र पर फैले है इसलिए प्रत्येक पेड़ को उपचारित करने के लिए 160 मिली स्प्रे की आवश्यकता होगी; 80 मिली पंक्ति की दोनों तरफ प्रयुक्त होंगी।
हमने मध्यम आकार की बूंदों के छिड़काव के लिए खोखली शंकुकार नोजल को चुना है।
हमने गणना की है कि जो नोजल का आकार हमें चाहिए उसकी प्रवाह दर 0.6 लीटर/मिनट [या 10 मिली/सेकंड] है।
नोजल द्वारा बनने वाली पट्टी की चौड़ाई 0.5 मीटर और थैले पर 1.6 बार का दबाव रहेगा। ऑपरेटर पत्तियों से 50 सेमी की दूरी से नोजल द्वारा तिरछा छिड़काव करेगा और
थैले का दाब 1.6 बार होगा।
हमारा ऑपरेटर पत्तियों से 50 सेमी की दूरी से नोजल द्वारा तिरछा छिड़काव करेगा।
छिड़काव का अभ्यास करते समय केवल साफ पानी का प्रयोग करें।
और अपना पीपीई पहनें जिससे कि आपको इसकी आदत हो जाए और इसे अनुकूल बना सकें ताकि सुविधाजनक ढंग से काम कर सकें। कुछ कीटनाशक लेबल पीपीई की तरह लंबी आस्तीन वाली शर्ट और पतलून पहनने की भी सलाह देंगे; पर संपूर्ण आवरण पहनना एक बेहतर विकल्प है। (हमेशा पीपीई को अलग से धोएं)।
यह थैला पहले से ही साफ, जांचा हुआ, और अंशांकित है। यदि आप यह नहीं जानते कि इसे कैसे करना है तो कृपया हमारे अलग-अलग वीडियो देखिए।
पानी से झाड़ियों पर छिड़काव का अभ्यास करते समय झाड़ी के शीर्ष से शुरू करें और नोजल को ध्यानपूर्वक एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाएं। पट्टी की पूरी चौड़ाई प्राप्त करने के लिए नोजल को चंदवा की बाहरी पत्तियों से 50 सेमी दूर रखें - इस मामले में आधा मीटर।
इन बूंदों का आकार तथा उनके प्रेक्षण का कोण सुनिश्चित करता है कि
चंदवा के सामने की तथा अप्रकट पत्तियों और डंठलों सभी पर छिड़काव हो जाए।
जब आप झाड़ी की पूरी चौड़ाई पर छिड़काव कर लें, नोजल को पट्टी की चौड़ाई तक नीचे ले जाएं और झाड़ी पर फिर से छिड़काव करें। जमीन पर या झाड़ी के शीर्ष से ऊपर छिड़काव न करने की सावधानी बरतें क्योकि यह आपके उत्पाद की बर्बादी तथा वातावरण और आपके निकट खड़े किसी व्यक्ति के लिए खतरनाक होगा।
जब आप फसल पंक्ति के एक तरफ छिड़काव कर लें तो पंक्ति की दूसरी ओर जाएं और छिड़काव जारी रखें। अपने स्प्रेयर दबाव पर निगाह बनाए रखें और अपनी छिड़काव गति नियत रखें। नियमित जांच करें कि आपका नोजल सही स्प्रे पैटर्न और बूंद का सही आकार बना रहा है।
समय समय पर रुककर चंदवा के किनारों और अंदर, झाड़ी के ऊपर और नीचे की पत्तियों पर यह देखकर कि बूंदें समान रूप से वितरित हुई हैं, जांच करें।
यदि कुछ पत्तियों पर बहुत अधिक कीटनाशक पड़ रहा हो – जैसा कि इस पर जहां बूंदें जमा हो गई हैं और जमीन पर टपक रहीं हैं, उस दशा में जब नोजल को बहुत धीमी गति से चलाया जा रहा था।
तबतक फिर से अभ्यास करें जबतक कि आपको पत्तियों पर बेहतरीन तह प्राप्त ना हो जाए। इस सम्पर्क कीटनाशक का प्रत्येक पत्ती पर छोटी बूंदों से लगभग पूर्ण आच्छादन वाला छिड़काव होना चाहिए। सभी सम्पर्क कीटनाशक केवल तभी कीट नियंत्रण कर पाएंगे जब छिड़काव की हुई बूंदें कीटों से सीधा सम्पर्क बना पाएंगी, इसलिए जांच लें कि लक्षित सतह की प्रत्येक पत्ती और डंठल छोटी बूंदों से अच्छी तरह ढंक जाए।
जब नोजल से हवा निकल रही हो और पूरा तरल स्प्रे प्रयुक्त हो चुका हो, तो इस जगह पर एक लकड़ी रखकर निशान लगा लें जहां से अगली खेप में छिड़काव शुरू करना होगा।
एक छोटी सी बिना स्प्रे की हुई जगह छोड़ दें जिस पर बाद में स्प्रेयर की अंदरूनी सफाई के लिए इस्तेमाल पानी द्वारा छिड़काव होगा।