Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से कीटनाशकों/फफूंदनाशी का चिह्नित स्थल पर छिड़काव
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि कैसे पानी का प्रयोग कर कीटनाशक का स्पॉट स्प्रे (चिह्नित स्थल पर छिड़काव) किया जाए। इन उपकरणों की आपको आवश्यकता होगी:
और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसा कि आपके कीटनाशक लेबल द्वारा निर्देशित हो।
इस मामले में, इन पत्तियों पर कीड़ों के नियन्त्रण के लिए, लेबल हमें लगाने की सलाह देता है
कोन नोजल का प्रयोग कर 20 लीटर पानी में 10 मिली कीटनाशक। यह वर्णन करता है कि सभी पत्तियां स्प्रे बूंदों” से भीगी हुई हों और यह भी कहता है ..
“पत्तियों से स्प्रे को बहने ना दें”।
उत्पाद मिश्रण से पहले साफ पानी के साथ अभ्यास करना एक अच्छा विचार है।
अपना पीपीई पहनें जिससे कि आपको इसकी आदत हो जाए और इसे अनुकूल बना सकें ताकि यह आपके लिए सुविधाजनक हो।
कुछ कीटनाशक लेबल पीपीई की तरह लंबी आस्तीन वाली शर्ट और पतलून पहनने की भी सलाह देंगे; पर संपूर्ण आवरण पहनना एक बेहतर विकल्प है। हमेशा अपने पीपीई को अलग से धोएं।
यह थैला पहले से ही साफ, जांचा हुआ, और अंशांकित है। यदि आप यह नहीं जानते कि इसे कैसे करना है तो कृपया हमारे अलग-अलग वीडियो देखिए।
सुनिश्चित तक लें कि साफ पानी से साफ किया हुआ, जांचा और अंशांकन किया हुआ, निर्देशित कोन नोजल लगा हुआ स्प्रेयर सुविधाजनक ढंग से आपकी पीठ पर रखा हो।
जब तक कि वांछित स्प्रे पैटर्न बनाने के लिए पर्याप्त दबाव प्राप्त न हो जाए, पम्प करें। इस मामले में हम कीटनाशक/ फफूंदनाशी के लिए महीन स्प्रे चाहते हैं।
अब आपकी लक्षित सतह से करीब 50 सेमी की दूरी पर धीमी गति से चलते नोजल से पानी का छिड़काव करें।
यदि आप बहुत जल्दी-जल्दी छिड़काव करेंगे तो पर्याप्त बूंदें पत्तियों तक नहीं पहुंच पाएंगी।
यह सही मात्रा है।
यदि आप बहुत जल्दी-जल्दी छिड़काव करेंगे तो पर्याप्त बूंदें पत्तियों तक नहीं पहुंच पाएंगी।
यदि आप बहुत धीमे-धीमे छिड़काव करेंगे तो बहुत सारी बूंदें एकत्र हो जाएंगी और एक साथ मिलकर पत्तियों से गिर जाएंगी।
इसलिए याद दिलाते चलें कि, यह एक अच्छी छिड़काव गति है तथा यह बूंदों की वह संख्या है जो आप चाहते हैं। पानी का उपयोग कर अभ्यास करें और सही से समझ लें।