मक्का में Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से छिड़काव
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
मक्का के पौधे लंबे और चौड़े होते हैं और लगाई गई पंक्तियों के बीच बहुत कम जगह होती है इसलिए Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) का उपयोग कर समान तथा सुरक्षित रूप से छिड़काव करना बहुत मुश्किल होता है। छिड़काव करने से पत्तियों और डंठलों पर कीटनाशक लगा होता है जो फसल के बीच में से चलने पर आपके शरीर के संपर्क में आ सकता है। आपको अपने सिर के ऊपर की ऊंचाई से आर-पार और नीचे की ओर भी छिड़काव करना होगा।
इस तरह की फसलों में, आपको अपने आप को बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्कता होगी। अपने कीटनाशक लेबल की जांच करें और सावधानीपूर्वक ध्यान दें कि आपको किन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना है और इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है।
यहां ऑपरेटर दस्ताने के अंदर अपनी आस्तीन डाल रहा है और जोड़ पर टेप लगा रहा है। इसका कारण यह है वह अपना हाथ ज्यादातर ऊपर की ओर ले जाएगा। शर्ट की आस्तीन के बाहर दस्ताने पहनने से यह किसी भी स्प्रे को शर्ट की आस्तीन से अंदर चले जाने से रोकेगा। चूंकि यह ऑपरेटर कभी कभी नीचे की ओर भी स्प्रे करेगा, इसलिए उसने जोड़ पर टेप लगा दिया है जो किसी भी स्प्रे को दस्ताने के अंदर चले जाने से रोकेगा।
ऊंचाई से छिड़काव करते समय, पौधों की उच्चतम ऊंचाई से तिरछा और नीचे की ओर स्प्रे करने के लिए कभी कभी एक विस्तार लांस का प्रयोग करना बेहतर होता है।
मामूली हवा के साथ जो बूंदों को आपसे दूर ले जा रही हो, छिड़काव करने की कोशिश करें। हवा के साथ फसल के किनारे से छिड़काव शुरू करें और फिर पंक्तियों में ऊपर नीचे उस दिशा में काम करें जहां से हवा आ रही है।