प्याज़ में Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) से छिड़काव
विवरण
विवरण
पाण्डुलिपि/कथानक
पाण्डुलिपि/कथानक
यह वीडियो प्याज़ पर छिड़काव के लिए बेहतर सुझाव देता है और यह कीटनाशकों के नीचे की ओर छिड़काव पर हमारे वीडियो के बाद आता है। वीडियो को अभी देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें या स्टोरीबोर्ड देखने के लिए स्क्रिप्ट टैब पर क्लिक करें। वीडियो ऑफ-लाइन देखने के लिए ‘डाउनलोड’ टैब में लिंक पर क्लिक करें।
जहां आपका कीटनाशक लेबल छोटी बूंदों के उपयोग की सलाह देता है, बूंदों को खड़ी पत्तियों पर एक सुनिश्चित कोण से फेंकें। ध्यान रखें कि छोटी बूंदों के साथ यह समस्या है कि इनकी हवा के साथ बह जाने या उच्च तापमान में भाप बन जाने की बहुत अधिक संभावना होती है, इसलिए आपको छिड़काव के समय मौसम की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए हमारे 5 दिन के मौसम और स्प्रे की स्थिति के पूर्वानुमान पर एक नजर डालिए।
नोजल का प्रकार और आकार, Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) दबाव, छिड़काव की दूरी में संतुलन और सही छिड़काव गति हेतु सलाह के लिए हमारे ‘अपने Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) अंशांकन’ वीडियो पर एक नजर डालें।
कीटनाशकों के उपयोग और किस पीपीई का उपयोग करना चाहिए के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ www.pesticidewise.com।