कीटनाशकों का सुरक्षित रूप से मिश्रण
Playing this video requires a marketing consent.
Click anywhere on the video to renew your consents.
विवरण
add
remove
यह वीडियो आपको दिखाएगा कि क्षेत्र में Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) के अंदर तरल कीटनाशक को कैसे मिलाया या भरा जाए। वीडियो को अभी देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें या स्टोरीबोर्ड देखने के लिए स्क्रिप्ट टैब पर क्लिक करें। वीडियो ऑफ-लाइन देखने के लिए ‘डाउनलोड’ टैब में लिंक पर क्लिक करें।
पाण्डुलिपि/कथानक
add
remove
आपको इन चीजों की आवश्यकता होगी:
- कीटनाशक कंटेनर और लेबल; आपका
- Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) जो जांचा व अंशांकित किया हुआ और उपयोग के लिए तैयार;
- साफ पानी;
- मिश्रण ट्रे;
- कीटनाशक बॉक्स; आपकी
- योजना के नोट्स;
- नापने का सिलेंडर या बरतन;
- डस्ट पैन की स्पिल किट और ब्रश, रेत या मिट्टी तथा एक प्लास्टिक बैग या उचित कंटेनर जिसपर लेबल लगाया जा सके और जिसे सुरक्षित रूप से सील किया जा सके: और
जैसा कि आपके कीटनाशक लेबल द्वारा निर्देशित किया गया है, उत्पाद मिश्रण के समय व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों को पहन लेना चाहिए।
उत्पाद लेबल और अपने स्थानीय विशेषज्ञ से आप जानेंगे:
- प्रयुक्त होने वाले उत्पाद की मात्रा; और
- उपयोग हेतु जल की मात्रा।
इस प्रदर्शन में हम लेबल दर पर छिड़काव करेंगे
- 4 लीटर कीटनाशक
- 200 लीटर पानी में; जिसका छिड़काव किया जाएगा
- 1 हेक्टेयर (10,000 वर्ग मीटर) खेत में। हालांकि हम 1200 वर्ग मीटर के एक बहुत छोटे क्षेत्र पर छिड़काव करेंगे।
1200 वर्ग मीटर क्षेत्र पर छिड़काव करने के लिए हमे 0.48 लीटर अर्थात 480 मिलीलीटर कीटनाशक मिला हुआ 24 लीटर स्प्रे घोल की आवश्यकता होगी (हमारा ऑनलाइन स्प्रे मिश्रण कैलकुलेटर आपको अपनी खुद की गणना करने में मदद करेगा)।
आपके Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) टैंक की क्षमता यहां महत्वपूर्ण है। अपने स्प्रेयर को ऊपर तक भरने पर इसके भराव ढक्कन और उसके वेंट से लीक होने का खतरा बढ़ जाएगा। जोखिम को कम करने के लिए, अंतरराष्ट्रीय मानक सलाह देते हैं कि टैंक का कम से कम 5% हिस्सा उपयोग ना किया जाए, जिससे कि स्प्रे तरल के शीर्ष और टैंक के ढक्कन के बीच थोड़ा अंतर बना रहे। हम 10% हिस्से का उपयोग नहीं करेंगे और इसलिए स्प्रेयर को अधिकतम 18 लीटर के चिह्नित स्थान तक भरने का सुझाव देते हैं।
इसका मतलब यह है कि हमें 18 लीटर के एक टैंक की आवश्यकता होगी जिसमें 17.64 लीटर पानी में 360 मिलीलीटर कीटनाशक मिला हुआ हो;
और 6 लीटर के एक पार्ट टैंक की आवश्यकता होगी जिसमें 5.88 लीटर पानी में 120 मिलीलीटर कीटनाशक मिला हुआ हो।
अपनी मिश्रण साइट को सावधानी से चुनें; सुनिश्चित करें कि आपको भरा हुआ Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) बहुत दूर तक ना ले जाना पड़े। यदि आपके पास कोई विशिष्ट मिश्रण क्षेत्र नहीं है, या स्प्रे तरल को उपचार क्षेत्र के नजदीक मिलाने की जरूरत है, तो एक उपयुक्त मिश्रण साइट के चयन हेतु किसी भी सलाह के लिए अपने लेबल को देखिए।
आदर्श रूप में इसे पशुओं, बच्चों और सतह जल जैसे धाराओं व तालाबों से दूर होना चाहिए और किसी भी पीने के पानी के स्रोतों या बस्तियों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के पास नहीं होना चाहिए। जमीन सपाट और आपकी मिश्रण ट्रे स्थिर होनी चाहिए।
इससे पहले कि आप मिश्रण शुरू करें, सुनिश्चित कर लें कि मौसम और अन्य परिस्थितियां छिड़काव के लिए उपयुक्त हों। यदि आपको नहीं पता कि क्या जांच करें तो सुझावों के लिए हमारे वीडियो ‘छिड़काव से तुरंत पहले’ देखिए।
उन सभी उपकरणों को व्यवस्थित कर लें जिनकी आवश्यकता कीटनाशक मिश्रण बनाने में होगी। उपकरणों को व्यवस्थित कर लेने से मिश्रण बनाना सुविधाजनक और सुरक्षित हो जाएगा।
कीटनाशकों को अधिक सुरक्षित रूप से एक बंद करने योग्य गैर-पारगम्य बॉक्स में कीटनाशक गोदाम से मिश्रण साइट तक ले जाया जाता है। जब आप छिड़काव कर रहे होंगे, ये बक्से आपके कीटनाशक को और अधिक सुरक्षित भी रखेंगे।
कीटनाशक और पानी डालने के लिए सबसे अच्छा है कि इसे स्प्रेयर की पट्टियों से सबसे दूर की ओर से डाला जाए। पट्टियाँ बूंदों और तरल पदार्थ की छलकन को अवशोषित कर सकते हैं इसलिए यह ठीक होता है जब आप इस ओर से डाल रहे हैं। हम पहले 18 लीटर मात्रा मिलाएंगे।
स्प्रेयर ढक्कन निकालें और मिश्रण ट्रे पर इसे उल्टा रख दें।
साफ पानी का उपयोग कर और फिल्टर टोकरी को उसकी जगह पर रखकर, ध्यानपूर्वक और बिना छींटे उड़ाए 9 लीटर पानी डालें
Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) में उपयोग हेतु कीटनाशक मात्रा अक्सर बहुत छोटी होती है इसलिए सुनिश्चित कर लें कि आपके पास ऐसे उपकरण हो जिनसे उत्पाद की छोटी मात्राओं का मापन हो सके। कभी कभी चिह्नित कंटेनर टोपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रयोग में 18 लीटर- 360 मिलीलीटर उत्पाद के लिए तरल कीटनाशक की सही मात्रा का मापन करें। सभी सांद्र रसायनों का उपयोग करते समय अत्यंत सावधानी बरतें; पीपीई आपको बचाएगा पर आपके और पीपीई के लिए ज्यादा अच्छा है कि आप कीटनाशक के संपर्क में बिल्कुल भी ना आएं।
पानी से आधे भरे टैंक में उत्पाद डालें।
सुरक्षा के लिए, अब कीटनाशक कंटेनर टोपी को लगा दें।
साफ पानी का उपयोग कर, नापने के सिलेंडर या बरतन को खंगालें और टैंक में इस पानी को डाल दें। इसे तीन बार करें। ढक्कन लगा दें।
पानी के साथ कीटनाशक को ध्यानपूर्वक हिलाएं जब तक कि यह पूरी तरह से मिल ना जाए। इसके लिए स्प्रेयर को इसके हैंडल से या पट्टियों से पकड़ कर कुछ सेंटीमीटर ऊपर उठा कर धीरे धीरे आगे-पीछे हिलाएं।
ढक्कन निकालें, छलकने और रिसने से बचाते हुए, इसे फिर से मिक्सिंग ट्रे के उपर उल्टा रख दें। टैंक के 18 लीटर चिह्नित पैमाने तक शेष पानी डालें। अब ढक्कन लगा दें और स्प्रे घोल को हिलाएं ……. और ऐसा फिर बाद में भी करें जब आप इसका उपयोग करने वाले हों।
कोई आकस्मिक छलकाव होने पर स्पिल किट की रेत या लकड़ी के बुरादे का उपयोग करें, यह तरल को बहने नहीं देगा और उसे अवशोषित कर लेगा। इससे पहले कि यह बहुत दूर तक फैल जाए, अन्य सतहों को दूषित करे या - अगर जमीन पर है - इसकी सतह के नीचे प्रवेश कर जाए, जितनी जल्दी हो सके इस क्रिया को करें।
दूषित सामग्री निकाल दें और इसे प्लास्टिक की थैली में रख दें जिसे बाद में सुरक्षित निपटान के लिए सील और लेबल कर लें।
कीटनाशक कंटेनर को वापस इसके गोदाम में रख दें या सुरक्षित बॉक्स में रखकर लॉक कर दें। जिस तरह से आप उत्पाद का उपयोग कर रहे हैं उसके लिए क्या अतिरिक्त पीपीई की आवश्यकता होगा यह जांचने के लिए लेबल की फिर से जाँच करें और उसके बाद छिड़काव के लिए जाएं!
हमारा ऑपरेटर सर्वोत्तम कार्यप्रथाओं का पालन कर रहा है इसलिए इस उत्पाद का नीचे की ओर छिड़काव करने के लिए अपने संपूर्ण आवरण, दस्ताने, जूते और चेहरे की सुरक्षा के लिए नकाब का उपयोग करेगा।
पिछली बार के Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) के लिए बनाए गए आवश्यक स्प्रे तरल की तुलना में थोड़ा कम स्प्रे तरल बनाना एक बहुत ही अच्छी कार्यप्रणाली है। इसका मतलब यह है कि आप छिड़काव किए बिना एक छोटे क्षेत्र को छोड़ देंगे जिस पर आप बाद में अपने स्प्रेयर की सफाई के लिए उपयोग किए गए पानी से छिड़काव कर सकते हैं। तो जब आप पार्ट टैंक में मिश्रण बनाते हैं, आवश्यकता से कम मिश्रण बनाएं।
इस मामले में हमने कुल 6 लीटर उपयोग करने की गणना की थी, इसलिए हम 5.5 लीटर कीटनाशक तरल बनाएंगे। तब हमारे पास छोटा सा बिना छिड़काव किया हुआ क्षेत्र होना चाहिए जिस पर बाद में सफाई के लिए उपयोग किए गए पानी से छिड़काव किया जाएगा।
पानी की कुल आवश्यक मात्रा की आधी मात्रा टैंक में रखें। इस मामले में हमे 5.5 लीटर की जरूरत है, इसलिए शुरुआत में 2.5 लीटर पानी डालें।
उत्पाद की आवश्यक मात्रा का मापन करें और इसे मिलाएं। इस उदाहरण में, हम 5.5 लीटर स्प्रे तरल बनाने के लिए 110 मिलीलीटर का मापन करेंगे। मापन सिलेंडर को 3 बार पानी से खंगालें और इस पानी को तरल स्प्रे में मिलाएं।
यदि आपने किसी कीटनाशक कंटेनर को खाली किया है, तो उन्हें भी पानी से खंगालें और स्प्रेयर टैंक में इस पानी को मिला दें। दो बार और करें (कुल 3 बार)।
ढक्कन लगा दें।
उत्पाद को पानी में मिलाने के लिए स्प्रेयर को हिलाएं’ शेष पानी मिलाएं ताकि अब 5.5 लीटर मिलाया हुआ स्प्रे तरल हो जाए और टैंक को फिर से हिलाएं … और फिर उपयोग करने से तुरंत पहले भी ऐसा करें।
जाँच करें कि सभी कीटनाशक कंटेनरों पर सुरक्षित रूप से ढक्कन लगा दिए गए हैं और कंटेनरों को बंद करने योग्य कीटनाशक बॉक्स में रख लें।
इस पार्ट लोड का छिड़काव कर लें और अपने पास बच गए उस छोटे क्षेत्र पर एक बेंत रख दें जहां छिड़काव नहीं किया गया है।
अपने मिश्रण उपकरण साफ कर अगले उपयोग के लिए तैयार रखें। शेष क्षेत्र पर छिड़काव करने के लिए सफाई पानी के प्रयोग पर सलाह के लिए, अपने Knapsack Sprayer (थैला स्प्रेयर) की सफाई पर हमारे वीडियो पर एक नजर डालें।